सीसा का रासायनिक सूत्र, यौगिक उपयोग Chemical formula of lead
सीसा का रासायनिक सूत्र Chemical formula of lead
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख सीसा का रासायनिक सूत्र (Chemical formula of lead) pb का रासायनिक नाम में। दोस्तों यहाँ पर आप सीसा क्या है? सीसा का अयस्क क्या है?
सीसा के भौतिक गुण, रासायनिक गुण सीसा धातु है या अधातु के साथ आप सीसा के यौगिक और महत्व तथा उपयोग जानेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख सीसा का रासायनिक सूत्र:-
सीसा क्या है, सीसा धातु है या अधातु What is lead
सीसा एक संक्रमण धातु तत्व है, जो रासायनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तत्व माना जाता है। अंग्रेजी भाषा में सीसा को lead कहा जाता है, जो लैटिन भाषा के शब्द प्लम्बम (Plumbum) से बना है, जिसका संकेत Pb होता है।
सीसा एक सर्वाधिक स्थाई तत्व होता है। यह एक ऐसा तत्व (Eliment) होता है, जिसे कागज पर लिखने के काम में लाया जाता है।
सीसा का रासायनिक सूत्र Chemical formula of lead
सीसा एक संक्रमण धातु तत्व (Transition metal elements) है, जो मेंडलीफ की आवर्त सारणी के P ब्लॉक तथा चतुर्थ समूह में आता है, इसका परमाणु क्रमांक (Atomic Number) 82 होता है।
सीसा का रासायनिक नाम (Chemical Name) लैड (Lead) होता है, जबकि सीसा का रासायनिक सूत्र (Chemical Formula) कई अन्य तत्वों से क्रिया करके बने योगिको के आधार पर अलग - अलग होता है, जिसे नीचे दिया गया है।
सीसा का अयस्क क्या है What is ore of lead
सीसा (Lead) कई अन्य तत्वों से क्रिया करके कई यौगिक बना लेता है, अर्थात यह पृथ्वी पर संयुक्त अवस्था (Compound State) में लगभग 8% ही पाया जाता है।
सीसा का प्रमुख अयस्क गैलीना (Pbs) है, जिसमें 90% तक सीसा पाया जाता है, सेरुसाइट, ऐंग्लीसाइट, मैसीकॉट, बुल्फेनाइट आदि कई सीसा के अयस्क है।
सीसा के भौतिक गुण Physical propertiese of lead
सीसा एक ऐसी धातु है, जिसका रंग नीला तथा भूरा होता है। यह एक चमकदार धातु होती है और इसमें सबसे अच्छा कागज पर निशान छोड़ने का गुण होता है। यह एक भारी धातु तत्व (Heavy Metal) है,
जिसका घनत्व (Density) 11.34 द्रवणांक (Melting point) -327.4°C तथा (Boiling Point) 1620 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। सीसा ताप और विद्युत का कुचालक (Insulator) तथा एक उभयधर्मी धातु का गुण रखता है।
सीसा के रासायनिक गुण Chemical propertiese of lead
सीसा एक ऐसी धातु है' जो शुष्क वायु से किसी भी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं करती किंतु यह आद्र वायु के साथ क्रिया करके हाइड्रोक्साइड (Hydroxide) और कार्बोनेट (Carbonate) की परत बना देती है। जब सीसा को वायु की उपस्थिति में गर्म किया जाता है, तब लेड ऑक्साइड और लाल लेड का निर्माण होता है।
सीसा की क्रिया जब तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCL) के साथ होती है, तो हाइड्रोजन गैस मुक्त हो जाती है, किंतु सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) के साथ गर्म करने पर SO2 गैस का निर्माण होता है,
जबकि तनु नाइट्रिक अम्ल (HNO3) के साथ अभिक्रिया करने पर नाइट्रिक ऑक्साइड गैस बाहर निकलती है और सांद्र नाइट्रिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करने पर NO2 गैस का धुंआ बाहर निकलता है।
सीसा धातु के यौगिक Compound of lead
सीसा के प्रमुख यौगिक निम्नप्रकार से है:-
लेड ऑक्साइड Lead oxide
लेड ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र (PbO) होता है, तथा इसे लेड मोनोक्साइड तथा लेड ऑक्साइड के व्यापारिक नाम लिथार्ज (litharj) के नाम से जाना जाता है, जो एक उभयधर्मी ऑक्साइड होता है, जिसका उपयोग रबड़ उद्योग में स्टोरेज बैटरी के निर्माण में तथा फ्लिंट कांच के निर्माण में किया जाता है।
लैड डाइऑक्साइड Lead dioxide
लैड डाइऑक्साइड का रासायनिक सूत्र (PbO2) होता है, जो एक अकार्बनिक यौगिक (Inorganic compound) है। यह काले भूरे रंग का पदार्थ होता है, जो जल में अविलेय, किन्तु एसीटिक एसिड में विलेय होता है। लैड डाइऑक्साइड का उपयोग दियासलाई उद्योग में आतिशबाजी में तथा सलफाइड पोलिमर के उपचार में किया जाता है।
लाल लैड Red lead
लाल लैड को ट्राई प्लंबिक टेट्राक्साइड (Pb3O4) के नाम से भी जाना जाता है, जिसका उपयोग लाल पेंट के निर्माण में फ्लिंट कांच तथा लाल लैड सीमेंट (Cement) के निर्माण में होता है।
लैड एसीटेट Lead Aceetet
लेड एसीटेट का रासायनिक सूत्र Pb(C2H3O2) होता है, इसे शुगर ऑफ लैड के नाम से जाना जाता है तथा इसे इनऑर्गेनिक शुगर भी कहा जाता है। यह सफ़ेद पाउडर जैसा रंगहीन पदार्थ होता है, जिसका उपयोग लैड एसीटेट पेपर, H2S गैस की उपस्थिति की जांच हेतु होता है। इसके साथ ही लैड एसीटेट चिकित्सा तथा औषधीय महत्त्व में भी भूमिका निभाता है।
सफेद लैड White lead
बेसिक लैड कार्बोनेट को सफेद लैड के नाम से भी जाना जाता है, जिसे सफेदा भी कहा जाता है। इसका रासायनिक सूत्र 2PbCO3.Pb(OH)2 होता है।
लैड टेट्रा इथाइल Lead tetra ethaile
लैड टेट्रा इथाइल को TEL के नाम से जाना जाता है, जिसका सामान्य सूत्र (CH3CH 2)4 Pb होता है. इसका उपयोग अपस्फोटन रोकने हेतु किया जाता है।
सीसा धातु के मिश्र धातु Alloy of Lead
टाइप मेटल
Pb 75% Sb20% Sn6%
सोल्डर
Pb 50-30% Sn 50-70%
प्यूटर
Sn 75% Pb25%
सीसा के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य Importent fact of lead
- जो विद्युत उपकरणों में प्रयुक्त होने वाला फ्यूज होता है उसका निर्माण लैड और टिन से बनी मिश्र धातु से होता है।
- राजस्थान में पाई जाने वाली जावर खान सीसा और जस्ता के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
- लैड पाइप पीने के जल को ले जाने के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं, क्योंकि यह वायु मिश्रित जल के साथ घुलकर विषेले लैड हाइड्रोक्साइड उत्पन्न कर देते हैं।
- विश्व का सबसे बड़ा सीसा उत्पादन करने वाला देश अमेरिका है, इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया आता है।
- भारत में सीसा का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य राजस्थान है।
सीसा धातु का उपयोग Use of lead
सीसा को उपयोग विभिन्न प्रकार की मिश्र धातुओं (Alloy) के निर्माण में किया जाता है। लैड चेंबर बनाने के लिए, लैड पाइप के निर्माण में, लैड आर्सेनिक मिश्रधातु का उपयोग गोली बनाने में सीसा का अनुसंधान में कार्बन सीसा का उपयोग कत्रिम अंगों के निर्माण में होता है।
इसके आलावा संचायक बैटरी के पट्टों और पन्नीयो के निर्माण में, एक्सरे और रेडियोक्टिव किरणों से बचाने वाले उपकरण के निर्माण में जबकि प्रयोगशाला में कई रूपों में इसका उपयोग किया जाता है।
दोस्तों यहाँ पर आपने सीसा का रासायनिक सूत्र (Chemical formula of lead) पड़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें